जानिए सरकारी टीचर कैसे बने - How to become a teacher?

 टीचर कैसे बने ?

दोस्तों  हम जब 12th पास करते हैं तो हमें सबसे ज्यादा चिंता होती है अपने कैरियर की। हम 12th पास करने के बाद यह सोचते हैं कि अब आगे क्या करें किस स्ट्रीम को चुने लेकिन दोस्तों सही कैरियर और सही फ्यूचर के लिए जरूरी है आप 10th बाद जब 11th में आप अपना सब्जेक्ट चुनते हैं तो शिक्षकों की राय ले और इंटरनेट पर रिसर्च करके एक अच्छा सा सब्जेक्ट चुने।

टीचर कैसे बने ?


आप टीचर बनने का सपना देख रहे हैं तो आज की इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा कि आप  Teacher Kaise Bne ? इसलिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़े


दोस्तों यदि आपने 10th पास की है तो आपको अभी से ही अपने कैरियर के हिसाब से सब्जेक्ट सुन लेना चाहिए जैसे अगर आप इंजीनियर बनना चाहते हैं तो Math साइंस और अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो बायोलॉजी साइंस चुने। अगर आप और कोई से फील्ड में कैरियर बनाना चाहते हैं तो उसके हिसाब से सब्जेक्ट चुने।

दोस्तों जब आप 12th पास कर ले तो आपको जिस विषय में आप टीचर बनना चाहते हैं उस विषय में ग्रेजुएशन करनी चाहिए।

उसके बाद आप b.ed करेंगे और फिर जब आपकी पोस्ट ग्रेजुएशन कंप्लीट हो जाती है तो आप टीचर्स की पोस्ट के लिए एग्जाम दे सकते हैं।

दोस्तों अगर देखा जाए तो टीचर्स अलग-अलग प्रकार के होते हैं


जैसे 

  • प्राइमरी टीचर 
  • सेकेंडरी टीचर 
  • पोस्टग्रेजुएट शिक्षक 
  • कॉलेज के प्रोफेसर आदि

दोस्तों जिस पोस्ट को आप पाना चाहते है उसके हिसाब से ही आपकी योग्यता होनी चाहिए।

इतना तो आपको भी पता होगा अगर आप बड़ी क्लासेज को पढ़ाने के लिए ज्यादा डिग्री चाहिए और छोटी Class को पढ़ाने के लिए कम योग्यता चाहिए

सरकारी टीचर क्या है ?       

दोस्तों सरकारी टीचर का मतलब है यह शिक्षक  सरकार द्वारा चुने गए होते  हैं अर्थात यह  सरकार के अंडर में काम करते हैं

     अब हम आपको सरकारी टीचर की योग्यता और सैलरी के बारे में एक लिस्ट दे रहे हैं

विषय TRT TGT PGT
योग्यता 12वीं और बीटीसी या एनटीटी या बीएलईडी ग्रेजुएट और बी.एड पोस्ट ग्रेजुएशन और बी.एड
शिक्षण का स्तर 1 से 5वें स्तर छ: से दसवीं तक का स्तर 11वीं और12वीं स्तर
प्रमाण पत्र सीटीईटी या राज्य टीईटी सीटीईटी या राज्य टीईटी
वेतन संरचना पे बैंड:9300- 34800/- प्लस 4200/-ग्रेड पे पे बैंड: 9300- 34800/-प्लस 4600/- ग्रेड पे पे बैंड: 9300- 34800/-प्लस 4800/- ग्रेड पे


प्राइमरी टीचर कैसे बने ? 

दोस्तों प्राइमरी टीचर बनने के लिए आपको बहुत ज्यादा पढ़ाई नहीं करनी पड़ती । आगर प्राइवेट स्कूल में प्राइमरी टीचर बनना चाहते हैं तो आप 12th के बाद किसी भी प्राइवेट स्कूल में पढ़ा सकते हैं छोटे बच्चों को।

छोटे बच्चों को पढ़ाने से आपकी ट्रेनिंग भी हो जाएगी आपकी Teaching skills भी improve हो जाएंगी

और अगर आप सरकारी प्राइमरी टीचर बनना चाहते हैं तो आपको पीआरटी की एग्जाम देनी होगी

प्राइमरी टीचर 1 से 5 क्लास तक पढ़ा सकते हैं


TGT टीचर कैसे बने ?     

TGT टीचर का मतलब यह है कि यह टीचर्स क्लास 6 से लेकर क्लास 10th तक के बच्चों को पढ़ाते है।

TGT टीचर बनने के लिए आपको 12th पास करनी होगी 

 12th पास करने के बाद आप जिस विषय के टीचर बनना चाहते हैं उस विषय में आपको ग्रेजुएशन चाहिए और ग्रेजुएशन के बाद आपको भी B.ed करना जरूरी है। 

12th में आपके 50% अंक होने चाहिए

पीजीटी (PGT) टीचर कैसे बने      

दोस्तों पीजीटी टीचर से टीचर होते हैं जो 11th और 12th के बच्चों को पढ़ाते हैं

अगर आप पीजीटी टीचर बनना चाहते हैं तो आपको 12th पास करनी होगी। 12वीं पास करने के बाद आप जिस विषय में पीजीटी टीचर बनना चाहते हैं उस विषय में आपको ग्रेजुएशन करनी होगी 

ग्रेजुएशन करने के बाद आपको पोस्ट ग्रेजुएशन करनी होगी उसके बाद आप b.ed का कोर्स करेंगे

जब आपका b.ed का कोर्स कंप्लीट हो जाए तो आप सीधे PGT टीचर नहीं बन सकते आपको उसके लिए सरकार द्वारा ली जाने वाली परीक्षाएं देनी होगी अगर आप परीक्षा में पास होते हैं तो आपको PGT टीचर की पोस्ट मिल जाएगी 

सीटीईटी एग्जाम 2 Part में होती है 1st और 2nd 

अगर आप छोटे बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं तो आपको 1st पेपर देना होगा 

अगर आप स्टैंडर्ड क्लास के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं तो आपको 2nd पेपर देना है 

अगर आप एक से 10 तक के बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं तो आपको दोनों पेपर देना जरूरी है 


हम आपको CTET की सैलरी की 2023 की लिस्ट दे रहे हैं 7th Pay Commission के बाद की

Details PRT Salary TGT Salary PGT Salary
Pay Scale Entry Scale: Rs.
9300-34800 with Grade
Pay of Rs. 4200/-
Senior Scale: Rs.9300-34800
with Grade Pay of Rs. 4600/-
Selection Scale: Rs.
9300-34800 with
Grade Pay of Rs.4800/
Entry Scale: Rs.
9300-34800 with Grade
Pay of Rs. 4600/-
Senior Scale: Rs.9300-34800
with Grade Pay of Rs. 4800/-
Selection Scale: Rs.
9300-34800 with
Grade Pay of Rs.5400/
Entry Scale: Rs.
9300-34800 with Grade
Pay of Rs. 4800/-
Senior Scale: Rs.9300-34800
with Grade Pay of Rs. 5400/-
Selection Scale: Rs.
9300-34800 with
Grade Pay of Rs.6600/
Grade Pay Rs 4200 Rs 4600 Rs 4800
Basic Pay Rs. 35400 – 112400 Rs. 44900 – 142400 Rs 47600
Revised DA
(42%of basic)
Rs 14,868 Rs 18,858 Rs 19,992
HRA (24%
for X cities)
Rs 9558 Rs 12,123 Rs 12,852
Travel Allowance Rs 3600 Rs 3600 Rs 3600
DA on TA (42%) Rs.1512 Rs.1512 Rs.1512
Total Approximate
Gross Salary
Rs 64938 (Approx. ) Rs 80993(Approx. ) Rs 85,556(Approx. )


दोस्तो हमने उपर जाना कि हम सरकारी टीचर कैसे बन सकते है। दोस्तो हम जो सपना देखते है उसको सच में बदलने के लिए मेहनत जरूरी हैं। अगर आप मेहनत करते है तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है बस आपके पास हौसला होना चाहिए।अगर आप हमसे कांटेक्ट करना चाहते हैं तो कॉन्टैक्ट पेज पर जाकर  कांटेक्ट कर सकते हैं 

दोस्तो मैंने अपना 100% दिया है आर्टिकल लिखने मे। अगर आपको जानकारी useful लगी है तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर जरुर करे । मै आगे भी ऐसी  जानकारी लाता रहूंगा।


1 टिप्पणियाँ

और नया पुराने